आनंद कुमार बने भाजपा के खूंटी जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Jan 10, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी ने आनंद कुमार को खूंटी जिला का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा कि आनंद कुमार के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। आनंद कुमार ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करने का आश्वासन दिया।

आनंद कुमार बने भाजपा के खूंटी जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आनंद कुमार को खूंटी जिला का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी नंदजी प्रसाद ने इसकी औपचारिक घोषणा की। घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी नंदजी प्रसाद, चुनाव पर्यवेक्षक जेबी तुबिद एवं नारायण दास सहित प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आनंद कुमार को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जहां सभी पदों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कर पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि खूंटी भाजपा का पारंपरिक गढ़ रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आनंद कुमार के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आनंद कुमार एक अनुभवी, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने युवा मोर्चा सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि आने वाले नगर निकाय चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा जिले में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि जिलाध्यक्ष की घोषणा के दौरान कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखा गया, उससे स्पष्ट है कि पार्टी में नया जोश और ऊर्जा आई है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अपील की। नए जिलाध्यक्ष के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस: आनंद कुमार के जिलाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय से रैली भी निकाली गई, जो नेताजी चौक होते हुए भगत सिंह चौक तक गई। रैली के दौरान आनंद कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इससे पहले उन्होंने नामकोम स्थित शिव मंदिर और देवी गुड़ी में जाकर आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, काशीनाथ महतो, भीम सिंह मुंडा, मदन मोहन मिश्रा, ज्योतिष भगत, कृष्णानंद तिवारी, बिनोद सोनी, सुदामा मिश्रा, नीलू पाहन, अर्जुन पाहन, कैलाश राम, बिनोद नाग, जितेंद्र कश्यप, जगरनाथ मुंडा, निखिल कंडुलना, संजय साहू, मनोज कुमार, नीरज कुमार, राजेश महतो, कैलाश महतो, रूपेश जयसवाल, संजय मिश्रा, संतोष साहू, दामोदर प्रसाद सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा होगी : आनंद कुमार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा। आनंद कुमार ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और भाजपा की नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।