ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभाजपा ने किया ऐलान, अकेले ही लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने किया ऐलान, अकेले ही लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने शनिवार को ऐलान किया कि पार्टी राज्य की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस ऐलान के बाद आजसू और भाजपा में समझौते की संभावना खत्म हो गई। इसके साथ ही भाजपा ने तीन और प्रत्याशियों की सूची जारी...

भाजपा ने किया ऐलान, अकेले ही लड़ेंगे चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Nov 2019 02:03 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने शनिवार को ऐलान किया कि पार्टी राज्य की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस ऐलान के बाद आजसू और भाजपा में समझौते की संभावना खत्म हो गई। इसके साथ ही भाजपा ने तीन और प्रत्याशियों की सूची जारी की। अब तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। हुसैनाबाद सीट पर निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन का ऐलान किया गया है। बची हुई नौ सीटों पर एक-दो दिन में घोषणा होने की उम्मीद है।

इसके पहले पार्टी के चुनाव प्रभारी ओपी माथुर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव और संगठन महामंत्री धर्मपाल की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ नई चुनाव रणनीति को लेकर बैठक हुई। इसमें सभी सीटों पर पूरी ताकत से लड़ने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद माथुर ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी। हर बूथ पर हमारी तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं के कार्यक्रम तय हो रहे हैं। गठबंधन और सरयू राय मामले पर पत्रकारों के सवाल का उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। गठबंधन पर कहा, इस पर क्या बोलना है।

चौथी सूची में इन्हें मिला टिकट

जगन्नाथपुर - सुधीर सुंडी

तमाड़ - रीता देवी मुंडा

जुगसलाई - मोचीराम मुंडा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें