ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची के सीवरेज पर भाजपा और जेएमएम में जवाबी टकरार

रांची के सीवरेज पर भाजपा और जेएमएम में जवाबी टकरार

रांची के सीवरेज पर भाजपा और जेएमएम में जवाबी टकरार। रांची के सीवरेज पर भाजपा और जेएमएम में जवाबी...

रांची के सीवरेज पर भाजपा और जेएमएम में जवाबी टकरार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 23 May 2020 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची के सीवरेज के लिए टेंडर को लेकर भाजपा और जेएमएम में जवाबी टकरार हुआ है। भाजपा से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट किया कि रांची के सीवरेज का फिर टेंडर निकला है। जिक्र बचे हुए काम को पूरा करने का है, लेकिन अबतक हो चुके काम में भी कई गड़बड़ियां हैं। इसकी जांच जरूरी है। इसे दुरुस्त भी करना होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पुरानी गलती नहीं दोहराई जाएगी।सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जवाब दिया गया कि 19 में 16 साल भाजपा शासन में रही। भाजपा शासन में अनेकों बार रांची वासियों के साथ अन्याय हुआ। इतने सालों में भाजपा ने सीवरेज के नाम पर जो बंदरबांट किया वह किसी से छुपा नही हैं। आगे सांसद से कहा गया कि वह धैर्य रखें। अब झारखंडियों के सरोकार की सरकार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें