पेट्रोल-डीजल की कीमत में वैट कम करने के लिए भाजपा का हस्ताक्षर अभियान
अनगड़ा। प्रतिनिधि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल कीमत में वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने अनगड़ा और सिकिदिरी के पेट्रोल पंपों में हस्ताक्षर...
अनगड़ा। प्रतिनिधि
राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल कीमत में वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने अनगड़ा और सिकिदिरी के पेट्रोल पंपों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अनगड़ा में मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो और सिकिदिरी में मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार डीजल में 10 रुपये और पेट्रोल में पांच रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की है। भाजपा शासित प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वैट कम किया गया है। राज्य सरकार को भी वैट कम कर जनता को राहत देने की जरूरत है। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो अजय भोगता, रामसाय मुंडा, प्रभुदयाल बड़ाइक, सुरेश महतो, कामेश्वर महतो, अजय महतो, बुधराम बेदिया, शिवधर रजवार, मनमोहन भोगता, सत्यपाल राउत और धनेश्वर बेदिया आदि मौजूद थे।