बीआईटी मेसरा में साहित्यिक कार्यक्रम रोस्ट्रा संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम रोस्ट्रा-2026 का समापन हुआ। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें नाटक, वाद-विवाद, और कवि सम्मेलन शामिल थे। समापन सत्र में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

बीआईटी मेसरा में साहित्यिक कार्यक्रम रोस्ट्रा संपन्न

रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की लिटरेरी सोसाइटी की ओर से आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम रोस्ट्रा- 2026 का समापन सोमवार को हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं, प्रस्तुतियों और वाद-विवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। रामचरितमानस के पिनाक भंजन प्रसंग पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं, यूथ पार्लियामेंट में छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यवाही का रूप प्रस्तुत करते हुए चर्चा और वाद-विवाद में भाग लिया। साहित्यिक क्विज भी आयोजित किया गया, जो कवियों, लेखकों और साहित्यिक ज्ञान पर आधारित था। स्पीकर डिलेमा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके बोलने के तरीके, अभिव्यक्ति और शारीरिक हाव-भाव के आधार पर किया गया।

वाक युद्ध कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें पहले प्रतिभागियों ने दिए गए विषय पर कविता लिखी और फिर कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।