Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBirsa Munda s 150th Birth Anniversary Celebrated with Ulgalan March in Bundu
बुंडू में बिरसा जयंती पर उलगुलान मार्च, शोभा यात्रा निकाली गई

बुंडू में बिरसा जयंती पर उलगुलान मार्च, शोभा यात्रा निकाली गई

संक्षेप:

बुंडू में आदिवासी संघर्ष मोर्चा और भाकपा माले ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर उलगुलान मार्च निकाला। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। जनजातीय गौरव दिवस पर शोभा यात्रा भी निकाली गई।

Nov 15, 2025 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बुंडू, संवाददाता। उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर बुंडू में आदिवासी संघर्ष मोर्चा और भाकपा माले ने उलगुलान मार्च निकाला। मार्च के बाद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नुक्कड़ सभा में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय पार्षद संतोष मुंडा ने बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। सभा को सुखदेव मुंडा, माले जिला सचिव जगमोहन महतो और लखिमनी मुंडा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रामेश्वर मुंडा, दिलीप मांझी, ठाकुरा मुंडा, दामोदर प्रजापति, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, रेशमी मुंडा, डोमन मुंडा, पार्वती मुंडा, भीष्म महतो, दुलाल मुंडा, पुष्कर मुंडा, मंटू मुंडा, सनिका मुंडा, राजू मुंडा, कार्तिक प्रमाणिक, बिरसा मुंडा, दशरथ लोहरा और लखीन्द्र मुंडा आदि शामिल थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर, उलगुलान मोर्चा के सदस्यों ने धुर्वा मोड़ बुंडू स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जनजातीय गौरव दिवस पर संस्कृति विहार द्वारा संचालित भास्कर सरस्वती विद्या मंदिर और सीताराम सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गईं। भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भारत माता चौक स्थित भारतमाता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, कलाकार रमन गुप्ता, लक्ष्मण मुंडा, रोशन महतो, पुरेंद्र कुमार, भीम मछुआ, गौरसिंह मुंडा, रविशंकर नायक, रितिक विद आदि मौजूद थे।