ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीटीवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन

टीवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन

संकल्प बचाओ संघर्ष मोर्चा ललपनियां के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया। तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट में ठेका मजदूरों का शोषण और अराजकता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।...

टीवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 16 Dec 2017 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

संकल्प बचाओ संघर्ष मोर्चा ललपनियां के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया। तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट में ठेका मजदूरों का शोषण और अराजकता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पावर प्लांट प्रभारी एमडी, ठेकेदार और एजेंट के गठजोड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा प्रबंधन की लाख कोशिश के बाद भी तेनुघाट का दूसरा यूनिट चालू नहीं हो सका। स्थानीय आदिवासियों की नौकरी छीनी जा रही है। यूनियन और प्रबंधन के लोग करोड़ों में खेल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मौजूदा एमडी को हटाने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में मोर्चा के निखिल सोरेन, राजू मरांडी, अंजनी पांडेय, संजय मरांडी, महेश मरांडी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता लाल झंडे के साथ मौजूद थे।

नियुक्ति की मांग को लेकर मनरेगाकर्मियों का धरना

राज्य के मनरेगाकर्मियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। वे चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से धरने पर बैठे हैं। ये ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर मनरेगाकर्मियों को समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मनरेगाकर्मियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। ये कर्मियों की अकारण बर्खास्तगी पर रोक लगाने और स्वास्थ्य, बीमा, अनुकंपा में नौकरी, इपीएफ समेत अन्य सुविधाओं को लागू करने की मांग कर रहे हैं। धरना में नवीन कुमार, जॉन पीटर बागे, वीरेन्द्र सिंह भोगता, शिवदेव लोहरा, नन्हें परवेज सहित प्रदेश के विभिन्न भागों से आए प्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें