बिनोद पंडित ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक का पदभार संभाला

Jan 09, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के रूप में बिनोद कुमार पंडित ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रांची डिवीजन के नागरिकों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना होगा। इस अवसर पर उपाधीक्षक संजय मिंज और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बिनोद पंडित ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक का पदभार संभाला

रांची, संवाददाता। बिनोद कुमार पंडित ने शुक्रवार को रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि रांची डिवीजन के नागरिकों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। रांची डिवीजन के उपाधीक्षक संजय मिंज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वरिष्ठ डाकपाल दिवाकर प्रसाद सहित रांची डिवीजन और रांची जीपीओ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;