सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
रांची-टाटा हाइवे पर बुंडू के गोसांइडीह के पास एक बाइक (जेएच-01बीवाई-7556) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इसमें बाइक सवार विकास चंद्र ठाकुर (30 वर्ष)...

बुंडू, संवाददाता।
रांची-टाटा हाइवे पर बुंडू के गोसांइडीह के पास एक बाइक (जेएच-01बीवाई-7556) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इसमें बाइक सवार विकास चंद्र ठाकुर (30 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार अन्य युवक मंटू महली गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल मंटू को रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है। मृतक विकास चंद्र ठाकुर बुंडू के वारेडीह गांव का निवासी था। घायल मंटू बुंडू के ही गुटूहातु गांव का निवासी है। परिजनों के अनुसार, मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के समय वह अपनी बाइक पर अपने मित्र मंटू के साथ सरहूल शोभायात्रा देखने बुंडू आ रहा था। गोसांइडीह के निकट वह रोड की दाहिनी ओर से बाईं ओर पार कर रहा था कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।