गैंगस्टर राहुल के गुर्गों ने विकास चौक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Feb 05, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में विकास हॉस्पिटल के पास बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान कर ली है। गैंगस्टर राहुल सिंह गैंग ने एक शोरूम संचालक को धमकी दी है कि अगली बार गोली उनकी ओर आएगी।

गैंगस्टर राहुल के गुर्गों ने विकास चौक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित विकास हॉस्पिटल के पास बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। इस घटना को गैंगस्टर राहुल सिंह गैंग द्वारा अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि विकास चौक स्थित एक अस्पताल के पास फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित विकास हॉस्पिटल के पास बुधवार की शाम पांच बजे एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और अचानक हवाई फायरिंग करने लगे।

इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज निकाली है। जिसमें अपराधी के रामगढ़ रोड की ओर भागने की बात सामने आयी है। हालांकि पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है। मैनेज नहीं किया तो अगली बार गोली संचालक पर इधर, राहुल सिंह गैंग की ओर से सोशल मीडिया में प्रेस रीलिज जारी किया गया है। इस रीलिज में एक शोरूम के संचालक को धमकी दी गई है कि अगर गैंग से मैनेज नहीं किया तो अगली बार गोली उन्हें और उनके परिवार पर चलेगी। रांची से पलामू और पटना तक की जानकारी गैंग के पास उपलब्ध है। कभी भी एके 47 से बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।