चान्हो में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर
Dec 30, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
चान्हो में मंगलवार को टाटा मैजिक और बाइक के बीच टक्कर हुई। बाइक सवार सावन कुमार बिहार के समस्तीपुर का निवासी है, जो अपने दोस्त के साथ लातेहार जा रहा था। हादसे में उसे चोट आई, जबकि उसके दोस्त को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की मदद से उसे चान्हो सीएचसी लाया गया और फिर रिम्स रेफर किया गया।

चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कटैया मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर टाटा मैजिक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार सावन कुमार बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी है। सावन अपने दोस्त आफताब आलम के साथ बाइक से अपने घर लातेहार जा रहा था। इसी दौरान कटैया मोड़ के पास टाटा मैजिक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पीछे बैठे आफताब आलम को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस की मदद से घायल को चान्हो सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


