ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबिहार की सीमा पर जमे शीर्ष नक्सली, पलामू में घुसने की फिराक में 

बिहार की सीमा पर जमे शीर्ष नक्सली, पलामू में घुसने की फिराक में 

बिहार सीमा पर शीर्ष माओवादी संदीप और नीतेश के दस्ते ने डेरा डाल रखा है। यह दस्ता पलामू में घुस कर वारदात की फिराक में है। इसे देखते हुए संबंधित थाना और पुलिस पिकेट में हाई अलर्ट जारी किया गया है।...

बिहार की सीमा पर जमे शीर्ष नक्सली, पलामू में घुसने की फिराक में 
मेदिनीनगर, संवाददाताFri, 09 Nov 2018 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार सीमा पर शीर्ष माओवादी संदीप और नीतेश के दस्ते ने डेरा डाल रखा है। यह दस्ता पलामू में घुस कर वारदात की फिराक में है। इसे देखते हुए संबंधित थाना और पुलिस पिकेट में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मनातू, पाटन, नौडीहा और हरिहरगंज के क्षेत्र में लगातार ऑपरेशन चला रही है। इलाके में विकास कार्य से जुड़े संवेदकों से कहा गया है कि वे निर्माण कार्य में लगीं अपनी मशीनों को थाना या पिकेट के पास पार्क करें। तीन नवंबर को माओवादियों के इस दस्ते के साथ बिहार में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भी हुई थी। इसके बाद से माओवादी पलामू सीमा की ओर बढ़ आये हैं। माओवादी कमांडर संदीप के दस्ते में नीतेश समेत करीब 80 हथियारबंद नक्सली हैं। माओवादियों के इस दस्ते की लोकेशन मनातू-पाटन-नौडीहा-गया सीमा के पास बताई जा रही है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें