Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBicycle and Auto Collision on Koel River Bridge Injures Six in Chanho
बाजार से लौटते समय पुल पर ऑटो-बाइक में टक्कर, छह घायल

बाजार से लौटते समय पुल पर ऑटो-बाइक में टक्कर, छह घायल

संक्षेप:

चान्हो में कोयल नदी पर बने पुल पर बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हुई, जिसमें ऑटो पलट गया। इस हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सीएचसी चान्हो में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 23, 2026 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

चान्हो, प्रतिनिधि। सिलागांई के पास कोयल नदी पर बनाए गए पुल पर बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पुल पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार को दिन के तीन बजे की है। सभी घायलों को सीएचसी चान्हो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में गोके गांव के इमरान अंसारी, होन्दपीढ़ी गांव के मंगरी उरांव और सोमा उरांव, बेयासी गांव की सुलेखा कुमारी और फिल मोहन मिंज शामिल हैं। वहीं तमाड़ थाना क्षेत्र के जागेश्वर मुंडा घायल हो गए जो बेयासी गांव में अपने रिश्तेदार के घर मेहमानी आए थे और बाजार से लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि चान्हो में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लोग ऑटो से बेयासी गांव लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। ऑटो पलटते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और बाइक जब्त कर ली और मामले की जांच में जुट गई।