खूंटी में दूसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए भोलाबाबू

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी क्लब के पूर्व अध्यक्ष भोलानंद तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि अक्षय तृतीया पर श्रद्धा से मनाई गई। परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिवारी का जीवन समाज सेवा और संगठन निर्माण में समर्पित रहा। श्रद्धांजलि सभा में उनके योगदान को याद किया गया।

खूंटी में दूसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए भोलाबाबू

खूंटी, संवाददाता। खूंटी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता भोलानंद तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवासीय परिसर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय भोलानंद तिवारी का निधन दो वर्ष पूर्व अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। उनके निधन के बाद भी क्षेत्र के लोग उन्हें आज भी सम्मानपूर्वक याद करते हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने नमन किया और उनके व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति किए गए योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि भोलानंद तिवारी ने खूंटी क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए व्यक्तित्व थे और हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी का जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनका सरल स्वभाव और सक्रियता आज भी लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।