पंच परगना का भोक्ता पर्व धूमधाम से शुरू
तमाड़ फोटो 1 पी - लोटन सेवा करते भोक्ता गण। पंच परगना का भोक्ता पर्व

तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आस्था और परंपरा का प्रतीक भोक्ता पर्व शनिवार से लोटन सेवा के साथ शुरू हो गया। पर्व की शुरुआत होते ही गांवों में धार्मिक माहौल बन गया है। श्रद्धालु तीन या पांच दिन तक निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। भोक्ता पर्व को लेकर गांव-गांव में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु कठिन तप और नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना में जुटे हैं। शनिवार को भोक्ता गण बड़ा तालाब में स्नान-ध्यान कर लोटन सेवा करते हुए गांव के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। कई स्थानों पर भोक्ताओं ने पारंपरिक अनुष्ठान भी किए, जो इस पर्व की विशेष पहचान माने जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


