सात भाई चंपा जागो रे जागो... के बोल पर झूमे संगीतप्रेमी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में बांग्ला नववर्ष पोएला बोइशाख का स्वागत धूमधाम से हुआ। दुर्गाबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यूनियन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका अनुष्मिता गुप्ता ने रवींद्र संगीत और लोकगीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन अयना देवनाथ ने किया।

सात भाई चंपा जागो रे जागो... के बोल पर झूमे संगीतप्रेमी

रांची, विशेष संवाददाता। बांग्ला नववर्ष पोएला बोइशाख का स्वागत बुधवार को शहर के बंग समुदाय ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया। दुर्गाबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नए वर्ष की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के साथ मां दुर्गा के चरणों में नमन किया। शाम होते ही उत्सव का रंग और गहरा हो गया। यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी की ओर से प्लाजा हॉल में शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्लब के सचिव सेतांक सेन ने सबको नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर बात की।

इसके बाद क्लब के सदस्यों द्वारा उद्बोधन संगीत- एशो हे बोइशाख ऐशो ऐशो..., प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता से आईं गायिका अनुष्मिता गुप्ता रहीं। उन्होंने रवींद्र संगीत से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की, जो श्रोताओं के दिलों को छू गई। इसके बाद उन्होंने लोकगीत और आधुनिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सभागार संगीत की मधुर धुनों में झूम उठा। जब उन्होंने सात भाई चंपा जागो रे जागो..., बोल छेड़े तो श्रोता झूम उठे। संचालन अयना देवनाथ ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।