बांग्ला सांस्कृतिक मेले में रवींद्र गीतों ने संगीतप्रेमियों का जीता दिल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में बांग्ला युवा मंच द्वारा आयोजित सांस्कृतिक मेला में शनिवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में 120 कलाकारों ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बांग्ला सांस्कृतिक मेले में रवींद्र गीतों ने संगीतप्रेमियों का जीता दिल

रांची, विशेष संवाददाता। बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित में बांग्ला सांस्कृतिक मेला में शनिवार को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पोच्चीशे बोइशाख पर संस्कृतिकर्मियों ने रवींद्र गीतों की प्रस्तुति देकर संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जेल पार्क में चल रहे इस मेले में मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने रवींद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बालिका शिक्षा भवन के विद्यार्थियों ने रवींद्र संगीत गाकर स्वरांजलि अर्पित की। मोमो चित्ते नीति नृत्ते...बांग्ला युवा मंच की तरफ से 120 कलाकारों ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देकर समां बांधा।

मोमो चित्ते नीति नृत्ते... गीत ने संगीतप्रेमियों को भावविभोर कर दिया। दी हाते कलेर मंदिराजे..., एपारे मुखरो होलो टेका ओई... और बेरथो प्राणेर आबरजना पूडिये फेले आगुन जालो..., जैसे गीतों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हुए।हारमोनियम पर कल्पना मजूमदार, तबले पर अशोक विश्वास ने संगत की। वहीं, मोनिका ने अपने ग्रुप के साथ नृत्य प्रस्तुति दी। कोलकाता से आए कलाकार नीलांजन घोष ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी। संचालन अनिमा गोस्वामी और राजीव गुहा ने किया। मेले का समापन रविवार को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।