बसंत मेले में उमड़ी भीड़, राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में आयोजित बसंत मेले के दूसरे दिन महिलाओं में उत्साह देखा गया। विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों ने हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया। मेले में पारंपरिक गणगौर पूजा और सिंधारा उत्सव का आयोजन हुआ। राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य किया, जिससे संस्कृति का समृद्धि संदेश मिला।

बसंत मेले में उमड़ी भीड़, राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

रांची संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित बसंत मेले के दूसरे दिन बुधवार को राजधानी की महिलाओं में उत्साह देखा गया। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने हस्तशिल्प और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यहां डिजाइनर साड़ियां, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, लड्डू गोपाल के वस्त्र और होम डेकोरेशन के सामानों की महिलाओं ने खरीदारी की। मुख्य आकर्षण पारंपरिक गणगौर पूजा और सिंधारा उत्सव रहा। राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। बहू-बेटियों को सिंधारा भेंट कर आपसी प्रेम और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस आयोजन ने न केवल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया, बल्कि मारवाड़ी परंपराओं की जीवंतता को भी दर्शाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।