चार दिन बाद बैंक खुलने पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़
रांची में चार दिन बंद रहने के बाद बैंकों की शाखाएं बुधवार को खुल गईं। ग्राहकों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली, जिसमें बुजुर्ग, कारोबारी और महिलाएं शामिल थीं। 24 से 27 जनवरी तक बैंक बंद रहे थे, जिसमें चौथा शनिवार, रविवार, गणतंत्र दिवस और हड़ताल शामिल थे।

रांची, संवाददाता। लगातार चार दिन बंद रहने के बाद बुधवार को आम दिनों की तरह सभी बैंकों की शाखाएं खुलीं। जिसके बाद सुबह से ही विभिन्न बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि, चार दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने से शाखाओं आम दिन की तुलना में अधिक भीड़ दिखी। बुजुर्ग, कारोबारी, महिला सभी शाखा से जुड़े कार्यों को निपटाने में जुटे दिखे। दरअसल, 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 को रविवार, 26 को गणतंत्र दिवस और 27 को हड़ताल की वजह से बैंक बंद थे। इस दौरान हड़ताल के दिन कई लोग जानकारी नहीं होने की वजह से बैंक पहुंचे थे।
लेकिन, बंद होने के कारण वापस निराश लौटना पड़ा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



