Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBank of Maharashtra Celebrates 91st Foundation Day in Ranchi with Emphasis on Digital Banking and Financial Inclusion
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मनाया 91वां स्थापना दिवस

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मनाया 91वां स्थापना दिवस

संक्षेप:

रांची में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपना 91वां स्थापना दिवस मनाया। उद्घाटन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। बैंक की प्रमुख उपलब्धियों में व्यवसायिक प्रदर्शन, जमा वृद्धि और वित्तीय समावेशन शामिल हैं।...

Sep 21, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, रांची अंचल कार्यालय ने बीएनआर चाणक्य में अपना 91वां स्थापना दिवस मनाया। उद्घाटन झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। अध्यक्षता अंचल प्रबंधक शिखा कुमारी चौधरी ने की। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राहक उपस्थित रहे। बैंक की प्रमुख उपलब्धियों जैसे व्यवसायिक प्रदर्शन, जमा वृद्धि, वित्तीय समावेशन और वित्त पोषण को रेखांकित किया गया। वित्त मंत्री ने डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में बैंक की भूमिका की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शाखा विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्वयं सहायता समूहों को सहयोग देकर सामाजिक कल्याण में भी अहम योगदान दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें