
कृषि समृद्धि महोत्सव का बीओआई ने किया आयोजन
रांची में बैंक ऑफ इंडिया ने रातू प्रखंड में कृषि समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और कृषि एवं पशुपालन ऋण सुविधाओं के बारे में बताया गया। कार्यपालक निदेशक सुब्रत कुमार ने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल की ओर से रातू प्रखंड में कृषि समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक द्वारा उपलब्ध कृषि एवं पशुपालन आधारित ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यपालक निदेशक सुब्रत कुमार ने किसानों से कहा कि बैंक कृषि आधारित योजनाओं को सरल व सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक सुब्रत कुमार, फील्ड महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड, आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, उप आंचलिक प्रबंधक बनिता महापात्रा व जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. कविन्द्र कुमार की उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


