ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअधर्मी की सदैव दुर्गति होती है: पंडित शिवम विष्णु

अधर्मी की सदैव दुर्गति होती है: पंडित शिवम विष्णु

कोलकाता से पधारे कथावाचक पंडित शिवम विष्णु पाठक ने कहा कि सत्य पर चलने वाला ही श्री सत्यनारायण को पा सकता है, अधर्मी की सदैव दुर्गति होती है। भगवान को पाने में अभिमान और मद सबसे बड़ा अवरोधक है।...

अधर्मी की सदैव दुर्गति होती है: पंडित शिवम विष्णु
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 17 May 2018 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता से पधारे कथावाचक पंडित शिवम विष्णु पाठक ने कहा कि सत्य पर चलने वाला ही श्री सत्यनारायण को पा सकता है, अधर्मी की सदैव दुर्गति होती है। भगवान को पाने में अभिमान और मद सबसे बड़ा अवरोधक है। कथावाचक गुरुवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवत प्राप्ति की व्याकुलता अगर जीवन में आ गई है तो यह जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मनुष्य को स्वयं पर और अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रख कर द्वंदों से ऊपर उठ कर स्वकर्तव्य को पूरा करना चाहिए। यही मनुष्य का सच्चा कर्म है। सच्चा कर्म जब होता है तो वही भक्ति में परिवर्तित हो जाता है। सम्पूर्ण पांडित्य का गोमुख वशिष्ठ जी हैं। कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने चतु: श्लोकी भागवत का वर्णन किया। हिरण्याक्ष का वध हुआ एवं कथा के माध्यम से श्री वृन्दावन धाम का दर्शन श्रद्धालुओं को कराया गया। सती चरित्र के माध्यम से सम्मान एवं संवेदना से उन्होंने भक्तों को अगवत कराया। इससे पूर्व आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने व्यास पीठ की पूजा की। कथा के बाद आरती हुई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।

जन-जन में गोविंद को बसाना चाहता हूं

कथावाचक ने मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि वह जन-जन में श्री गोविंद को बसाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी मां एवं पिता को रुलाना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर घर की सुख-शांति बराबर के लिए चली जाती है। पत्रकार वार्ता में पटना से पधारीं सुषमा अग्रवाल, श्री श्याम मित्र मंडल के सुरेश सरावगी, विश्वनाथ नारसरिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राजेश ढ़ंढ़ानियां, शैंकी केडिया, राजेश शर्मा, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें