Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBad Road Conditions in Silly Residents Demand Urgent Repairs and Drainage Solutions
सड़कों पर गंदे पानी का जमाव, दुर्गंध और मच्छरों से ग्रामीण परेशान

सड़कों पर गंदे पानी का जमाव, दुर्गंध और मच्छरों से ग्रामीण परेशान

संक्षेप:

सिल्ली प्रखंड के बुढ़ाअखाड़ा मोहल्लों से छाताटांड़ स्कूल तक जाने वाली सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है। नाली जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है।

Dec 08, 2025 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के बुढ़ाअखाड़ा नीचे टोला मोहल्लों से छाताटांड़ स्कूल के समीप तक जाने वाली सड़क की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। नाली जाम होने के कारण सड़कों पर गंदे पानी का जमाव हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला पानी ठीक से बह नहीं पा रहा है, जिसके कारण सड़क हमेशा कीचड़ और गंदगी से भरी रहती है। छाताटांड़ स्कूल के पास स्थिति सबसे भयावह: स्कूल के समीप पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वहां हालात और भी खराब बने हुए हैं। दिनभर वाहनों का आना-जाना होने से गंदा पानी उछलकर राहगीरों को परेशान करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैदल चलने वालों को भी इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़क पर जमा गंदे पानी से उठने वाली बदबू इतनी तेज है कि लोग नाक बंद करके गुजरने को मजबूर हैं। बीमारी फैलने का खतरा, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा: गंदे पानी के लगातार बहाव से सड़क तेजी से जर्जर होती जा रही है। जगह-जगह जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बरसात के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि नाली का पूरा पानी सड़क पर बहता रहता है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं: ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार स्थानीय मुखिया और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क मरम्मत या नाली की सफाई को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और नाली की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि दैनिक आवागमन सुगम हो सके।