Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBaby Show Celebrates 25 Years of AH-IVF Center s Success in Jharkhand
एएच-आईवीएफ सेंटर में बेबी शो आज

एएच-आईवीएफ सेंटर में बेबी शो आज

संक्षेप:

रांची के मोरहाबादी स्थित एएच-आईवीएफ सेंटर की रजत जयंती पर बच्चों के लिए बेबी शो का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। यह केंद्र प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों से सेवाएं दे रहा है और इसकी सफलता की दर 70 से 80 प्रतिशत है।

Jan 15, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता मोरहाबादी स्थित एएच-आईवीएफ सेंटर की रजत जयंती पर बच्चों के लिए बेबी शो का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। केंद्र की निदेशक डॉ. जयश्री भट्टाचार्य ने बताया कि इस अनुसंधान केंद्र ने प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह पूर्वी भारत का पहला आईवीएफ क्लिनिक है, जिसकी स्थापना लोगों को वैज्ञानिक रूप से उन्नत प्रजनन उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। बीते वर्षों में इस केंद्र ने झारखंड और बिहार सहित आसपास के राज्यों के हजारों दंपतियों को संतान सुख प्रदान किया है। सफलता की दर 70 से 80 प्रतिशत तक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें