ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया जाएः दीपक प्रकाश

बाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया जाएः दीपक प्रकाश

बाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया जाएः दीपक प्रकाश। बाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया जाएः दीपक...

बाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किया जाएः दीपक प्रकाश
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 22 May 2020 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इश संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि चुनाव आयोग ने झाविमो के भाजपा में विलय पर मुहर लगा दी है। पार्टी विधायकों ने विधिवत बाबूलाल मरांडी को विधायक दल नेता चुना है। इसलिए संविधान के तहत उन्हें प्रतिपक्ष का नेता चुना जाना चाहिए। प्रकाश ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में चुनाव आयोग के निर्णय का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग ने झाविमो के कांग्रेस में विलय के दावे को खारिज कर दिया है। झाविमो का भाजपा में विधिवत विलय को स्वीकार किया है। झाविमो के चुनाव चिन्ह को फ्रिज कर दिया गया है। झाविमो के दो विधायकों को विलय से पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। नियम व संविधान के तहत हर कार्य को किया गया। चुनाव आयोग की झाविमो के भाजपा में विलय पर मुहर लग चुकी है। भाजपा विधायकों ने विधिवत बाबूलाल को अपना नेता चुना। यह सारी जानकारी विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद भी बाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित नहीं करना अश्चयर्जनक है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए बाबूलाल को प्रतिपक्ष का नेता घोषित करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें