थानों को वसूली का टारगेट, सरकार कराए जांच : मरांडी

Dec 06, 2025 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बिना नंबर के वाहनों का वीडियो व तस्वीर डाल एक्स पोस्ट किया, प्रतिदिन हजारों ट्रकों से अवैध बालू तस्करी करने वाले ट्रकों को संरक्षण

थानों को वसूली का टारगेट, सरकार कराए जांच : मरांडी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध बालू कारोबार को लेकर राज्य सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष ने बालू तस्करी के लिए बिना नंबर के वाहनों का वीडियो व तस्वीर डाल एक्स पोस्ट किया कि सरकार के संरक्षण में पुलिस प्रशासन के द्वारा वसूली के मुद्दे वह लगातार उठा रहे हैं। थानों को वसूली का टारगेट दे दिया गया है, सरकार इसकी जांच कराए। उन्होंने कहा कि रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बिना नंबर प्लेट के बालू तस्करी कर रहे हाईवा ट्रकों से पुलिस की पीसीआर गाड़ी बीच सड़क पर पैसा लेकर उन्हें आगे जाने दे रही है।

यदि कोई गरीब, किसान और आदिवासी अपने घर मकान बनाने के लिए 1 ट्रैक्टर बालू उठा ले, तो यही सरकार और पुलिस प्रशासन के अधिकारी छाती पीटने लगते हैं, लेकिन प्रतिदिन हजारों ट्रकों से अवैध बालू तस्करी करने वाले ट्रकों को संरक्षण देते हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सभी थानों को वसूली का टारगेट दे दिया गया है। पुलिस अधिकारी माफियाओं से वसूली करते हैं और माफिया हमारे झारखंड की गरीब जनता से। मरांडी ने कहा कि यह अबुआ सरकार नहीं, ठगुआ सरकार है, जो बस भावनात्मक मुद्दों पर आदिवासियों को दिग्भ्रमित कर झारखंड को खोखला करने का पाप कर रही है। मरांडी ने कहा कि इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। मरांडी ने ईडी से भी मांग की, कि अवैध बालू कारोबार को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;