ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबाबूलाल ने ब्लाइंड बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

बाबूलाल ने ब्लाइंड बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को बहु बाजार स्थित संत मिखाइल स्कूल के ब्लाइंड बच्चों के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाया। झारखंड विकास महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सबसे...

बाबूलाल ने ब्लाइंड बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 11 Jan 2018 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को बहुबाजार स्थित संत मिखाइल स्कूल के ब्लाइंड बच्चों के साथ अपना 60वां जन्मदिन मनाया। झारखंड विकास महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सबसे पहले 25 पॉण्ड का केक काटा, फिर ब्लाइंड बच्चों के बीच नाश्ते का पैकेट और केक वितरित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष शोभा यादव के अलावा केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव बंधु तिर्की, सचिव संतोष कुमार, प्रभुदयाल बड़ाईक उपस्थित थे।

राजनीतिक सफर को किया साझा

उधर, पार्टी कार्यालय में इनका जन्मदिन समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कुष्ट कॉलोनी एवं टीबी अस्पताल सहित दर्जनों स्थानों पर फल, भोजन एवं वस्त्र वितरित किया गया। मरांडी ने केक काटने के बाद अपने शिक्षक से मुख्यमंत्री तक के सफर को साझा किया। कहा कि 1983 से सार्वजनिक जीवन में रहते हुए कब 35 वर्ष गुजर गया पता ही नहीं चला। 35 वर्ष की निरंतर यात्रा में उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अपने संघर्ष के बल पर गरीबों और असहायों के दिल में जगह बनाने में सफल रहे।

धर्म गुरुओं ने दिया आशीर्वाद

इससे पहले धर्म गुरु आचार्य हरिहर मिश्र, पंडित रुद्रनाथ त्रिवेदी एवं अनुराग मिश्रा ने मंत्रोचार के साथ मरांडी को तिलक लगाकर तथा मुस्लिम धर्म गुरु कारी जान मोहम्मद ने दुवा मांगकर कार्यक्रम आरंभ किया। मौके पर प्रधान महासचिव प्रदीप यादव, के.के. पोद्दार, योगेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, सरोज सिंह, सुरेश साव, संतोष कुमार, सुनील गुप्ता, डॉ. प्रकाश कुमार, जितेंद्र वर्मा, उत्तम यादव, रिंकी झा, मुजीब कुरैसी, नीलम देवी, तोहिद आलम आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें