अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्कूल में नि:शुल्क मिलेगी शिक्षा

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा अगले वर्ष से मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा सेवाएँ शुरू की जाएँगी। इटकी में 150 एकड़ भूमि पर एक यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है, जिसमें जुलाई 2026 से सीबीएसई स्कूल...

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्कूल में नि:शुल्क मिलेगी शिक्षा

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यवासियों को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा देय सुविधाओं का लाभ अगले साल से मिलना शुरू हो जाएगा। फाउंडेशन के स्टेट हेड कैलाश चंद्रा ने बताया कि इटकी में 150 एकड़ जमीन में यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य चल रहा है। जुलाई 2026 में सीबीएसई स्कूल प्रारंभ होने की संभावना है। स्कूल में केजी से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। विश्वस्तर की सुविधाओं से लैस स्कूल में कोई फीस नहीं होगा। शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें मिड-डे-मील और स्टेशनरी भी बच्चों को मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी। पूरी यूनिवर्सिटी नो प्रोफिट पर चलाने की योजना है। गरीबों की मुफ्त विश्वस्तरीय चिकित्सा

हेल्थ डिविजन के हेड आनंद स्वामिनाथन ने बताय कि यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ हॉस्पिटल भी बनाए जा रहे हैं। सीएमसी, वेल्लोर के सहयोग से बनाए जा रहे इस अस्पताल में गरीबों को हर प्रकार की चिकितसा मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साथ-साथ पीजी व सुपरस्पेशलिटी की पढ़ाई भी शुरू करने की योजना है। अस्पताल 1300 बेड का होगा। 230 बेड का अस्पताल जनवरी 2027 में प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में इस बात पर जोर रहेगा कि जो लोग बेहतर स्वास्थ्य पर खर्च करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए। इसके लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ लिया जाएगा। बीमा योजना के तहत गरीबों को असीमित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। जो लोग सक्षम हैं वह नो प्रोफिट के तहत निर्धारित राशि का भुगतान कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi Newsअजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्कूल नि:शुल्क मिलेगी शिक्षा