राधा-कृष्ण प्रणामी में स्वास्थ्य जाचं शिविर
Jan 21, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 लोगों ने भाग लिया और उन्हें जोड़ों के दर्द, गैस, मधुमेह जैसे रोगों का आयुर्वेदिक उपचार दिया गया। मुख्य चिकित्सक डॉ. ऋषि कुमार ने आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा की।

रांची। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें 100 लोगों ने भाग लिया। जोड़ों का दर्द, गैस, अपच, मधुमेह, रक्तचाप, त्वचा रोग, मोटापा, सिरदर्द एवं मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार एवं उचित परामर्श प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सक डॉ. ऋषि कुमार ने लोगों को आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी। शिविर में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुजन, सीमा, सरस्वती, पूजा, मनोज, अमोज ने सहयोग दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


