युवक-युवतियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया प्रेरित

Mar 06, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

चान्हो में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर हर माह के पहले शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

युवक-युवतियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया प्रेरित

चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर टांगर में शुक्रवार को किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप और बीपीएम श्यामेन्द्र कुमार अभिषेक ने मध्य विद्यालय टांगर के विद्यार्थियों को इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु के किशोर-किशोरियों में कई तरह के शारीरिक व मानसिक बदलाव आते हैं। इन परिवर्तनों को समझने और उनसे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।साथ ही पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी जानकारी दी जाती है। मौके पर निगरानी निरीक्षक भोला साहू, सीएचओ ब्यूटी सुमन, मेरी रोज कुजूर, लक्ष्मी कुमारी, ऋतु शर्मा सहित सहिया और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।