भ्रष्टाचार की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर किया गया
रांची में रामकृष्ण मिशन आश्रम के कृषि विज्ञान केंद्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर वक्ताओं ने ईमानदारी और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। छात्रों ने भ्रष्टाचार के परिणामों और समाधानों पर विचार प्रस्तुत किए।
रांची, प्रमुख संवाददाता। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के सभागार में गुरुवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरुकता के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अजीत कुमार सिंह ने की। इसमें वक्ताओं ने भ्रष्टाचार की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों का पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह स्पष्ट किया गया कि सतर्कता केवल सरकारी संस्थानों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
वहीं, छात्रों ने भ्रष्टाचार के परिणामों और समाधानों पर विचार प्रस्तुत किए। संचालन ओपी शर्मा और प्रतिज्ञा ने किया। केवीके के डॉ. मनोज सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. भरत महतो, डॉ. रवींद्र कुमार, प्रफुल्ल सियो सहित अन्य ने भी विचार रखे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




