ग्रामप्रधानों को दी गई पेसा नियमावली की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

तोरपा में अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा की अध्यक्षता में पेसा नियमावली पर जागरुकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामप्रधानों ने पेसा कानून और ग्रामसभा के अधिकारों पर चर्चा की। बीडीओ नवीन चंद्र झा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सही जानकारी समझने की अपील की।

ग्रामप्रधानों को दी गई पेसा नियमावली की जानकारी

तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा की अध्यक्षता में पेसा नियमावली को लेकर जागरुकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के कई गांवों के ग्रामप्रधान बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेसा नियमावली को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर चर्चा करना था। अधिकारियों ने ग्रामप्रधानों को पेसा कानून के प्रावधानों और ग्रामसभा के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि पेसा नियमावली को लेकर लोगों में कई गलत भ्रांतियां फैलाई गई हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमावली को सही तरीके से समझें।

उन्होंने बताया कि पेसा कानून में पारंपरिक ग्राम सभा और ग्राम प्रधान की भूमिका स्पष्ट रुप से तय है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को सशक्त बनाने और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए है।बैठक में उपस्थित ग्रामप्रधानों ने भी अपने सवाल रखे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया और पेसा नियमावली को लेकर उत्पन्न भ्रम को दूर करने का प्रयास किया। बैठक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष एमानुएल तोपनो, विलकन तोपनो, फूलजेंस तोपनो, पहलवान सिंह, जुनास भेंगरा, सेतेंग पतरस गुडिया, रीझा मुंडा, दुबिया भेंगरा, महेश्वर सिंह, जगतरण सिंह, प्रदीप भेंगरा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।