Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAwareness Campaign in Bundu Har Ghar Tiranga and Cleanliness Drive
नगर पंचायत बुंडू में रंगोली, मेला और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

नगर पंचायत बुंडू में रंगोली, मेला और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

बुंडू में 2 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और सफाई कार्यक्रम शामिल हैं। नगर पंचायत के पदाधिकारी और स्वयं...

Wed, 13 Aug 2025 08:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बुंडू, संवाददाता। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत दो अगस्त से 15 अगस्त तक नगर पंचायत बुंडू में जन-जागरुकता और सामुदायिक सहभागिता पर आधारित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग, राज्य शहरी विकास अभिकरण झारखंड सरकार के निर्देशानुसार अभियान की शुरुआत सात अगस्त को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्यों और नगर पंचायत कर्मियों के लिए कार्यशाला से की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, गतिविधियों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। 12 अगस्त को तिरंगा थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और महिला सदस्यों ने आकर्षक तथा संदेशपूर्ण रंगोलियां बनाकर स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान हस्तनिर्मित चादरें, टेडी बीयर, बिचैली कला से निर्मित वस्तु और अन्य सजावटी तथा उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की गई। यह प्रदर्शनी महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का उदाहरण बनी। 13 अगस्त को साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबकि 14 अगस्त को केंद्र संचालन और कचरा प्रबंधन जागरुकता अभियान प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों में नगर पंचायत के पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, स्वयं सहायता की महिला सदस्य, स्थानीय संस्थाएं और आमजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशासक, नगर पंचायत बुंडू ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्वच्छता और देशभक्ति के प्रति जन-जागरुकता को बढ़ाते हैं, बल्कि महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को भी सशक्त करते हैं। सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का योगदान सराहनीय है।