ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसीबीएसई एथलेटिक्स मीट के 100 मीटर दौड़ में अवधेश को स्वर्ण पदक

सीबीएसई एथलेटिक्स मीट के 100 मीटर दौड़ में अवधेश को स्वर्ण पदक

सीबीएसई क्लस्टर थ्री के तहत विकास विद्यालय में आयोजित एथलेटिक्स मीट में दूसरे दिन शुक्रवार को 53 स्पर्द्धाओं का आयोजन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग के 100...

सीबीएसई एथलेटिक्स मीट के 100 मीटर दौड़ में अवधेश को स्वर्ण पदक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 10 Dec 2022 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई क्लस्टर थ्री के तहत विकास विद्यालय में आयोजित एथलेटिक्स मीट में दूसरे दिन शुक्रवार को 53 स्पर्द्धाओं का आयोजन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा के अवधेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। एईसीएस नरवा, पहाड़ के हेमंत कुमार सोरेन दूसरे व डीएवी, रजरप्पा के पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-14 बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में राजकमल धनबाद की लक्ष्मी कुमारी, होली क्रॉस बोकारो की नेहा महतो व एइसीएस नरवा पहाड़ की उर्मिला मुर्मू ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 बालकों के 800 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर बाल विकास विद्यालय, सासाराम के विवेक कुमार, दूसरे स्थान पर संत पॉल मॉडर्न स्कूल, बोकारो के शुभम कुमार व तीसरे स्थान पर ज्ञानभारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टिकारी के विशाल राज रहे। वहीं, बालिकाओं में पहले स्थान पर डीएवी कोडरमा की प्रीति कुमारी रहीं। क्रॉस बोकारो की श्वेता लकड़ा दूसरे व डीएवी, समस्तीपुर की खुशी रानी तीसरे स्थान पर रही।

नोट्रे डेम एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

नोट्रे डेम एकेडमी, पटना की खिलाड़ियों ने बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में सात पदक जीते। इसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। दिव्या सिंह ने डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, ट्रिपल जंप में आनंदी आर्या, अंडर-14 शॉटपुट में अग्रिमा सिंह और लॉन्ग जंप में तनीषा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लॉन्ग जंप और शॉटपुट के अन्य आयुवर्ग में श्रेयशी सिंह ने रजत और उन्नति जैन ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। सभी विजेताओं को समापन अवसर पर मेडल प्रदान किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें