ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसड़क हादसे में सहायक पुलिस के जवान की मौत

सड़क हादसे में सहायक पुलिस के जवान की मौत

तोरपा कर्रा मुख्य पथ पर छाता नदी पुल के समीप बाइक से गिरकर सहायक पुलिस के जवान की मौत हो गई। रविवार सुबह को पुलिस ने उसका शव बरामद किया। उसकी पहचान...

सड़क हादसे में सहायक पुलिस के जवान की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Sep 2023 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-कर्रा मुख्य पथ पर छाता नदी पुल के समीप बाइक से गिरकर सहायक पुलिस के जवान की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया। उसकी पहचान तोरपा थाना क्षेत्र के बारकूली पतरा टोली गांव निवासी अंशु ऑस्कर हेंब्रम (24 वर्ष) के रूप में की गई है। अंशु हेंब्रम तोरपा थाना में पदस्थापित था।
पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सरकारी गाड़ी चलता था। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 8 बजे के करीब ड्यूटी के बाद अंशु ऑस्कर बाइक से अकेले अपने घर बारकुली के लिए निकला था। छाता नदी पुल के समीप अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत 20 फीट दूर खेत में जाकर गिरा। रात भर वह उसी हालत में पड़ा रहा। सुनसान जगह होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सुबह में वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

दोपहर बाद अंशु ऑस्कर हेमरोम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई। अंतिम संस्कार में पुलिस इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।