Ranchi News: छाता नदी मोड़ पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: तोरपा-कर्रा पथ पर शुक्रवार को छाता नदी के पास एक ऑटो पलट गया, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया और उनका इलाज चल रहा है। हादसे का कारण ऑटो की दिशा में दौड़ते बछड़े को बचाने का प्रयास बताया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Ranchi News: छाता नदी मोड़ पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-कर्रा पथ पर छाता नदी मोड़ के समीप शुक्रवार को एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।   घायलों में ऑटो चालक संजय नाग, निवासी बारकूली, बुधुआ उरांव निवासी रायसिमला, सुशील धान निवासी बालो तथा देवकी आईन्द व फूलो आईन्द, दोनों निवासी टाटी गांव शामिल हैं।   ऑटो चालक संजय नाग ने बताया कि वह तोरपा से बारकूली जा रहा था। छाता नदी के पास अचानक एक बछड़ा दौड़कर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।  चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: छाता नदी मोड़ पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन लोग घायल