अनगड़ा में बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, महिला की मौत
अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर सिरका के पास एक ऑटो पलटने से 40 वर्षीय शिवानी देवी की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रही थी। ऑटो का संतुलन बिगड़ने पर यह हादसा हुआ, जबकि अन्य सभी सवार सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बाइक सवार फरार है।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर सिरका के पास एक ऑटो पलटने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम पांच बजे की है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय शिवानी देवी, पति लखन मिर्धा, निवासी नवागढ़, सिकिदिरी थाना क्षेत्र के रूप में हुई। बताया जाता है कि शिवानी देवी अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ ऑटो से रातू में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी। रास्ते में सामने से आ रहे बाइक को बचाने के दौरान ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही सिरका मुखिया रोशन मुंडा और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को ऑटो से बाहर निकाला।
जानकारी मिलने पर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


