Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAustralia High Commissioner Philip Green Visits Jharkhand to Discuss Agricultural and Educational Collaboration
पशुपालन में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक का झारखंड में होगा उपयोग : शिल्पी

पशुपालन में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक का झारखंड में होगा उपयोग : शिल्पी

संक्षेप:

झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों का टीम ने किया दौरा, झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को लेकर चर्चा

Dec 16, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम अपनी टीम के साथ झारखंड दौड़े पर हैं। इसी कड़ी में रांची के बीएनआर चाणक्य में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ चर्चा हुई। वहीं, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ भी ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर की अलग से बैठक हुई। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कृषि के साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर सहयोग के नजरिए से ऑस्ट्रेलिया से आई टीम के साथ लंबी चर्चा हुई है। विश्व स्तर पर पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया का लंबा अनुभव के साथ उसने महारत हासिल कर रखी है।

नई तकनीक के साथ काम करने की दक्षता इस देश की सफलता का राज है। झारखंड राज्य को भी नई तकनीक का कैसे लाभ मिले, यहां के पशुपालक भी उस नई तकनीक का उपयोग कर सकें, इस विषय पर झारखंड ने अपना पक्ष रखा है। अच्छी बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर की टीम के सदस्य इसे लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम ने झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों का दौरा भी किया है। ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर के अंदर झारखंड के आदिवासी समाज का इतिहास-संस्कृति-परपंरा को जानने की उत्सुकता भविष्य को लेकर एक बेहतर संकेत है। बदलाव के साथ मौजूद दौर में आदिवासी समाज की चुनौतियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखना, झारखंड के आदिवासी समाज के हित में होगा। सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाया जाएगा : फिलिप ग्रीन ओएएम इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम ने कहा कि झारखंड के दौरा से वो उत्साहित हैं। उन्होंने कोयला खनन, आदिवासी समाज और कृषि के साथ पशुपालन क्षेत्र की जानकारी को संग्रह किया है। भविष्य में इसको लेकर सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाया जाएगा। इस चर्चा में टीम में शामिल फर्स्ट सेक्रेटरी टॉम सैंडरफोर्ड और सीनियर इकोनॉमी रिसर्च अफसर अनाघा के अलावा कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, समेति निदेशक विकास कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी की बैठक उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम और उनकी टीम के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य उच्च, तकनीकी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आपसी सहयोग और साझा हितों को मजबूत करना था। झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सहयोग और ज्ञान आदान-प्रदान के नए रास्ते तलाशने पर विचार-विमर्श किया गया।