मुख्यमंत्री आवास के समीप चोरी का प्रयास, सुरक्षा पर सवाल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में वीवीआईपी क्षेत्र कांके रोड पर मुख्यमंत्री आवास के पास चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने सेना के इंजीनियर लाइंस में घुसने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खिड़की को क्षतिग्रस्त किया और परिसर की दीवार फांदकर भाग निकला। पुलिस ने जांच शुरू की है।

मुख्यमंत्री आवास के समीप चोरी का प्रयास, सुरक्षा पर सवाल

रांची, संवाददाता। राजधानी के अतिसंवेदनशील वीवीआईपी क्षेत्र कांके रोड में मुख्यमंत्री आवास के समीप चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। कॉलोनी कार्यालय (भूमि) के अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, पिछले नौ जुलाई को देर शाम 7.45 बजे सेना के इंजीनियर लाइंस स्थित टी-93 ए आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने घर की बाहरी खिड़की को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश करने के लिए जाली काटने की कोशिश की। चुनौती दिए जाने पर आरोपी परिसर की दीवार फांदकर कांके रोड मुख्य मार्ग की ओर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर को बुलाया गया और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन संदिग्ध का पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास और सूचना भवन के निकट स्थित इस उच्च सुरक्षा क्षेत्र में ऐसी घटना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को दर्शाती है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिसर के आसपास घनी झाड़ियां और अनकट वनस्पतियां असामाजिक तत्वों को छिपने का अवसर दे रही हैं। पुलिस से मामले की तत्काल जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।