अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की 'तरकश' में अतनु, देखें सगाई की फोटो
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका के तरकश में एक और तीर शामिल हो गया है, जो जीवनभर उनके साथ रहेगा। सोमवार को दीपिका और अतनु दास की सगाई परिवार के करीबी लोगों के बीच रांची से 10 किलोमीटर दूर रातू स्थित...
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका के तरकश में एक और तीर शामिल हो गया है, जो जीवनभर उनके साथ रहेगा। सोमवार को दीपिका और अतनु दास की सगाई परिवार के करीबी लोगों के बीच रांची से 10 किलोमीटर दूर रातू स्थित दीपिका के आवास पर हुई। दोनों एक दूसरे को पिछले 10 साल से जानते थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे। सगाई समारोह में दीपिका व अतनु के नजदीकी रिश्तेदार के अलावे दीपिका के पिता शिवनारायण प्रजापति उर्फ छोटन व माता गीता भाई दीपक के नजदीकी दोस्त ही शामिल हुए। दिन के एक बजे से पुरोहित सुनील पाठक द्वारा विधिवत सगाई की रस्म अदा कराई गई। इससे पहले पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना भी हुई। इस पूजा में दीपिका व अतनु साथ-साथ बैठे। लगभग एक घंटा चले इस कार्यक्रम के बाद रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका व अतनु ने एक दुसरे को सगाई की अंगुठी पहनाई।