Ranchi News: रातू में दिनदहाड़े कारोबारी से 78 हजार नकद व चैन की लूट
Ranchi News: रातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंजन साहू नामक एक कारोबारी युवक पर चार से पांच अपराधियों ने हमला किया। आरोपियों ने 78 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। इस हमले में गुंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने रातू थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक कारोबारी युवक से लूटपाट की घटना सामने आई है। चार से पांच अपराधियों ने कारोबारी पर हमला कर 78 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल की बट और लोहे की रॉड से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पीड़ित गुंजन साहू ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीछा कर चाय दुकान के पास किया हमला:
चाय दुकान के पास हमला
जानकारी के अनुसार गोविंदनगर निवासी गुंजन साहू सोमवार शाम करीब 4:30 बजे टेंडर बगीचा स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि आनंदमयीनगर निवासी नैतिक कुमार सिंह अपने तीन-चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो से उनका पीछा करते हुए काटीटांड़ शिव मंदिर के पास स्थित एक चाय दुकान तक पहुंचे। वहां नैतिक सिंह, दीपक कुमार, सुदीप कुमार और करण कुमार सिंह ने गुंजन पर लोहे की रॉड और पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
लोगों के जुटने पर आरोपी फरार
मारपीट के दौरान आरोपियों ने गुंजन साहू के गले से सोने की चेन, जेब से 78 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। घायल युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ जुटती देख सभी आरोपी स्कॉर्पियो से धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने में की शिकायत
घटना के बाद घायल गुंजन साहू ने रातू थाना पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


