ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से निपुण बनाना प्रयास: अर्जुन मुंडा

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से निपुण बनाना प्रयास: अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निपुण बनाना हमारा उद्देश्य है। अपनी विचारधारा को भली-भांति जानकर हम परिपक्व होते हैं। इससे जिम्मेवारियों का निर्वहन...

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से निपुण बनाना प्रयास: अर्जुन मुंडा
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीThu, 10 Aug 2017 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को निपुण बनाना हमारा उद्देश्य है। अपनी विचारधारा को भली-भांति जानकर हम परिपक्व होते हैं। इससे जिम्मेवारियों का निर्वहन प्रभावी तरीके से करने में मदद मिलती है। वह बुधवार को डोरंडा में हटिया विधानसभा के दो दिनी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
विधायक नवीन जायसवाल ने बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डाला। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने पार्टी के इतिहास, वर्तमान परिस्थिति एवं कार्यकर्ताओं के बलिदान की जानकारी दी। महानगर जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ने भाजपा के लोकतंत्र पर प्रकाश डाला। सोशल मीडिया के उपयोग एवं लाभ पर तुषार विजयवर्गीय ने जानकारी दी। इस अवसर पर केके गुप्ता, रंधीर चौधरी, वरुण साहू, मुकेश सिंह, पंकज वर्मा, अरुण पांडेय, राजू सिंह, अजय गिरि,  रोहित सारदा एवं अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें