दिल तो पागल है की धुन पर थिरके बच्चे, रैंप पर बिखरा जलवा
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में एक्वा वर्ल्ड समर हॉलीडे का विशेष कार्यक्रम शुरू हुआ। 'दिल तो पागल है' फिल्म की थीम पर बच्चों ने शानदार डांस किया। युवाओं ने 'हम आपके हैं कौन' पर फैशन शो प्रस्तुत किया। आगंतुकों ने कट-आउट के साथ सेल्फी भी ली। कई प्रमुख व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

रांची। एक्वा वर्ल्ड समर हॉलीडे में रविवार को विशेष कार्यक्रम शृंखला की शुरुआत हुई। द ग्रेट इंडियन मूवी सीरीज के तहत आयोजन फिल्म ‘दिल तो पागल है’ की थीम पर रहा। विपुल नायक और देव ज्योति नाहा के निर्देशन में बच्चों ने फिल्म के सदाबहार गीतों पर शानदार डांस किया। वहीं, युवाओं ने ‘हम आपके हैं कौन’ की थीम पर फैशन शो प्रस्तुत किया। आगंतुकों ने कट-आउट के साथ सेल्फी भी ली। मौके पर प्रतुल शाहदेव, डॉ विद्या झा, विपुल नायक, सत्य प्रकाश चंदेल, वसीम आलम, धीरज, सुमित, संतोष, देव जीत नाहा व अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


