ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनगर विकास में 250 जूनियर इंजीनियरों की होगी नियुक्ति

नगर विकास में 250 जूनियर इंजीनियरों की होगी नियुक्ति

नगर विकास विभाग में 250 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग ने नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्दी ही इन पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की...

नगर विकास में 250 जूनियर इंजीनियरों की होगी नियुक्ति
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीWed, 10 Oct 2018 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर विकास विभाग में 250 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग ने नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्दी ही इन पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन्हें राज्य के सभी 48 नगर निकायों  में तैनात किया जाएगा। इससे शहरी विकास योजनाओं और नगर निकायों के रूटीन कामों में आ रही बाधा दूर होगी। नगर विकास विभाग में प्रस्तावित 250 इंजीनियरों में 150 की संविदा के आधार पर नियुक्ति होगी। इसे संपन्न करने का जिम्मा राज्य तकनीकी शिक्षा पर्षद को दिया गया है, बाकी 100 पदों पर स्थायी नियुक्ति होगी। इसके लिए राज्य कर्मचारी आयोग को अधियाचना भेजी है। संविदा नियुक्ति के लिए पहले भी आवेदन मांगे गए थे। कतिपय कारणवश प्रक्रिया को रोक दिया गया था। पहले के 800 आवेदकों को भी नियुक्ति प्रक्रिया के लिए होने वाली जांच परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
मानव संसाधन की कमी से जूझ रहे नगर निकाय 
नगर विकास विभाग समेत राज्य के सभी नगर निकाय मानव संसाधन की कमी से जूझ रहे हैं। पथ निर्माण, भवन निर्माण, पेयजल स्वच्छता और जल संसाधन विभागों से इंजीनियरों को नगर विकास विभाग में प्रतिनियुक्त पर काम कराया जा रहा है। मंगलवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में कार्मिक विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का फैसला लिया गया है।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें