ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराष्ट्रविरोधी शक्तियां झारखंड को अशांत करना चाहती हैॆ: भाजपा

राष्ट्रविरोधी शक्तियां झारखंड को अशांत करना चाहती हैॆ: भाजपा

भाजपा उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि राष्ट्रविरोधी शक्तियां झारखंड को अशांत करना चाहती है। राज्य की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने घर में लगी आग नहीं बुझा पा...

राष्ट्रविरोधी शक्तियां झारखंड को अशांत करना चाहती हैॆ: भाजपा
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीThu, 18 May 2017 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि राष्ट्रविरोधी शक्तियां झारखंड को अशांत करना चाहती है। राज्य की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने घर में लगी आग नहीं बुझा पा रहे और झारखंड में आकर रैली को संबोधित कर रहे हैं। बिहार में झारखंड के छात्रों का आवेदन रद किया जा रहा है और यहां मुख्यमंत्री जल, जंगल व जमीन की बात कर रहे हैं। रैली में नीतीश कुमार के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार गिराओ महारैली फ्लॉप शो रही। नीतीश कुमार दलित-आदिवासी समुदाय के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री की बात करने से पहले नीतीश कुमार को अपने यहां की स्थिति देखनी चाहिए। 

राज कुमार बने मुख्यालय प्रभारी
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने राजकुमार को मोर्चा का प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मनोनीत किया। राजकुमार को प्रभारी बनाने पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें