Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnnual Inter-House Sports Festival Kicks Off at Baghwar Academy Chanho
इंटर हाउस वार्षिक खेल उत्सव शुरू

इंटर हाउस वार्षिक खेल उत्सव शुरू

संक्षेप:

चान्हो के बाघवार अकादमी में इंटर-हाउस वार्षिक खेल उत्सव की शुरुआत हुई। इस खेल में सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेंगे। रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य ने छात्रों को खेल के प्रति प्रेरित किया और मेहनत का महत्व बताया। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार ने अतिथियों का स्वागत किया।

Thu, 13 Nov 2025 09:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

चान्हो, प्रतिनिधि। बाघवार अकादमी, चान्हो में इंटर-हाउस वार्षिक खेल उत्सव की गुरुवार को शुरुआत की गई। दो दिनों तक चलने वाले इस खेल में विद्यालय के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य और रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस सेक्रेट्री सुनील पॉल मौजूद थे। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की बालिकाओं ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। चंचल भट्टाचार्य ने छात्रों को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।