Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnnual Function Celebrated at Chanakya DAV Public School with Dignitaries and Cultural Performances
शिक्षा जीवन की अनमोल पूंजी है : साहु

शिक्षा जीवन की अनमोल पूंजी है : साहु

संक्षेप:

चाणक्य डीएवी पब्लिक स्कूल लोधमा का वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण चौधरी, मनमोहन साहु, और अन्य ने दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाया और बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए। मनमोहन साहु ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, और उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया।

Dec 19, 2025 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा, प्रतिनिधि। चाणक्य डीएवी पब्लिक स्कूल लोधमा का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सत्यनारायण चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु, लोधमा टीओपी प्रभारी एसआई निशा कुमारी, पंचायत मुखिया मंजुला उरांव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अयोध्या केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, वहीं छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता।

अच्छे संस्कार बचपन में मिलें तो बच्चा अपने भविष्य को सही दिशा दे सकता है। एसआई निशा कुमारी ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मुखिया मंजुला उरांव ने नियमित विद्यालय आने पर जोर दिया। सभा की अध्यक्षता कर रहे सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिन्हें अच्छे संस्कार देकर उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों एवं अभिभावकों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अयोध्या केशरी ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;