Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnnual Cultural Festival Yuventus-2025 Kicks Off at NUSRL Ranchi
एनयूएसआरएल में सांस्कृतिक महोत्सव ‘यूवेंट्स’ का आगाज

एनयूएसआरएल में सांस्कृतिक महोत्सव ‘यूवेंट्स’ का आगाज

संक्षेप:

रांची में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव यूवेंटस-2025 शुक्रवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि खेल निदेशक शेखर जमुआर ने विद्यार्थियों को रचनात्मकता और टीमवर्क के लिए प्रेरित किया। पहले दिन झारखंडी संस्कृति का शानदार प्रदर्शन हुआ। महोत्सव 23 नवंबर को समाप्त होगा।

Nov 21, 2025 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव यूवेंटस-2025, शुक्रवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि खेल निदेशक, झारखंड सरकार शेखर जमुआर थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो अशोक पाटिल ने की। शेखर जमुआर ने विद्यार्थियों को रचनात्मकता, टीमवर्क और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए झारखंड की जीवंत संस्कृति व उसकी परंपरागत महत्ता पर बात की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक आयोजनों की भूमिका और शैक्षिक वातावरण को समृद्ध करने में उनकी महत्ता पर बल दिया। पहले दिन विद्यार्थियों ने झारखंडी संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन करते हुए- झारखंड कर कोरा, गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद विभिन्न श्रेणियों में प्रस्तुतियां दी गईं। यूवेंट्स का समापन 23 नवंबर को होगा।