Ranchi News: श्री राणी सती मंडल का वार्षिकोत्सव 30 को
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में 30 अगस्त को श्री राणी सती मंडल का वार्षिकोत्सव होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से होगी। कोलकाता की देविका बाजोरिया भजनों की प्रस्तुति देंगी और 501 सुहागिनें पारंपरिक पोशाक में मंगला पाठ करेंगी। नृत्य-नाटिका भी पेश की जाएगी।

Ranchi News: रांची। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में 30 अगस्त को श्री राणी सती मंडल का एक दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गणेश पूजन से होगी। महोत्सव में कोलकाता की मंगला पाठ वाचक देविका बाजोरिया भजनों की प्रस्तुति देंगी, जबकि 501 सुहागिनें पारंपरिक वेशभूषा में मंगला पाठ करेंगी। इसके अलावा कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति भी होगी। संगठन के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।


