
जयपाल, जुलियस-हन्ना साहित्य अवार्ड की घोषणा 30 को
जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य अवार्ड 2025 की घोषणा 30 सितंबर को होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। यह अवॉर्ड आदिवासी भाषाओं में रचनाओं के लिए है और झारखंड के महान अगुवा जयपाल सिंह मुंडा, जुलियस...
रांची, वरीय संवाददाता। जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य अवार्ड 2025 की घोषणा 30 सितंबर को होगी। 15 सितंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। प्यारा फाउंडेशन और टाटा फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस अवॉर्ड के लिए आदिवासी भाषाओं में पूरे देश से आवेदन मांगे गए हैं। यह सम्मान झारखंड के तीन महान अगुवा जयपाल सिंह मुंडा, जुलियस तिग्गा और हन्ना बोदरा के नाम से दिया जाना वाला चौथे वर्ष का अवॉर्ड है। इसमें रचनाओं को किसी भी विद्या, लिपि, भाषा में तीन लोगों को चुना जाएगा। अवॉर्डी को प्रशस्ति पत्र, शॉल मोमेंटों, उनकी पुस्तक प्रकाशन के बाद 10 फीसद रॉयल्टी और 50 प्रति दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




